इटावा औरैया, जून 14 -- जसवंतनगर। लोधी राजपूत समाज के सामाजिक संगठन मिशन अवंती ने प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर लोधी के नेतृत्व में संगठन का विस्तार करते हुए जिले में नई नियुक्तियों की घोषणा की। समाज हित में कार्य कर रहे जागरूक युवाओं और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। यह भी पढ़ें- संजीव कुमार बने आजसू के जिला प्रवक्तासंगठन के उद्देश्य क्षेत्र के गाँव जाखन में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मिशन अवंती का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण तथा संगठनात्मक एकता को बढ़ावा देना है। इसी उद्देश्य के तहत संगठन का विस्तार कर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की पहुंच और मजबूत हो सके।नवीन नियुक्तियाँ घोषित पदाधिकारियों में सतीश लोधी को पुनः जिला अध्यक्ष, मुकेश राजपूत, ...