चंदौली, जून 12 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत मनीपट्टी में शुक्रवार को जन स्वास्थ्य परामर्श सहायता एवं चिकित्सा प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा ग्रामीणों ने भाग लिया।इस अवसर पर केंद्र के डायरेक्टर राधेश्याम कुमार ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को आयुर्वेद एवं होम्योपैथी पद्धति के माध्यम से निःशुल्क परामर्श और दवा उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने बताया कि भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के सहयोग से देश के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर ऐसे केंद्र स्थापित करने की योजना ह...