सिमडेगा, जून 5 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छापेमारी एवं जागरुकता अभियान चलाया गया। यह अभियान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी एवं तंबाकू निषेध पदाधिकारी राहुल कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में संचालित प्रतिष्ठानों, थोक एवं खुदरा दुकानों की गहन जांच की गई। इस क्रम में विभाग द्वारा प्राप्त शिकायत के आलोक में राजकीय पॉलिटेक्निक, सिमडेगा के कैंटीन की भी जाँच की गई। जाँच में यह पाया गया कि कैंटीन संचालक के द्वारा बिना वैध खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के कैंटीन संचालन किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- होटल कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा कानून की दी जानकारी साथ ही तंबाकू एवं तम्बाकू उत्पादों से ह...