गंगापार, जून 10 -- अपना दल एस सोरांव विधानसभा की मासिक बैठक का आयोजन जमुई चौराहे पर विधानसभा अध्यक्ष सुशील कुमार पटेल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का संचालन विधानसभा महासचिव सुभाष चन्द्र पटेल ने किया। मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी देवनारायण पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर आगामी 2 जुलाई को लखनऊ में जन स्वाभिमान दिवस मनाया जाएगा। बैठक में प्रदेश सचिव संजय पटेल दामोदर, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जमुना प्रसाद सरोज, चंद्र भवन पाल, राजपाल सिंह, अर्जुन पटेल, अंकित पटेल, अजीत पटेल, राम लखन, रामफल, बनवारीलाल, शिवप्रसाद, राजेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...