रुद्रपुर, अगस्त 16 -- खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार देर शाम खटीमा पहुंचे। उन्होंने लोहियाहेड हेलीपैड और कैंप कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निस्तारण में पारदर्शिता होनी चाहिए। जनसेवा ही सरकार का मूल उद्देश्य है। सीएम ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर उसका प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। कहा कि सरकार प्रदेश में सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। श...