अल्मोड़ा, अप्रैल 26 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। नगर की जनसेवा समिति ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए निर्धन युवक का अंतिम संस्कार किया है। समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि नंदा देवी मंदिर के पास किराए पर रह रहे 43 वर्षीय निर्धन गंगा बहादुर का निधन हो गया था। उन्होंने अपनी टीम के साथ मुक्ति धाम में हिंदू रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया। बता दें कि सतीश पांडेय पिछले 25 सालों से गरीब, लावारिस, निर्धन व्यक्तियों का अंतिम संस्कार करते आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में 1200 लावारिस अस्थियों का हुआ विसर्जन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.