हाथरस, मार्च 26 -- सिकंदराराऊ/हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव नौरथा ईसेपुर के पास बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंची। बदमाशों के कब्जे से 48 हजार की नकदी व तमंचा बरामद हुआ है। ये पिछले दिनों जन सेवा केंद्र के संचालक से हुई लूट में शामिल बताए जा रहे हैं। 17 मार्च को कासगंज रोड स्थित नगला डुकरिया बंबा के समीप जन सेवा केंद्र के संचालक गांव टटी निवासी अमित कुमार से उनकी बाइक में टक्कर मारकर तीन स्कॉर्पियो सवार व्यक्तियों ने ढाई लाख रुपये की लूट की थी। बुधवार की रात नौ बजे सीओ जेएन अस्थाना व कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा बदमाशों की सूचना मिलने पर गांव नौरथा इसेपुर पहुंचे। पुलिस की गाड़ी देख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.