बागपत, मार्च 3 -- खेकड़ा। रटौल कस्बे का रहने वाला शहजाद पत्नी रुबी के साथ गाजियाबाद में रहता है। गत 23 फरवरी को रूबी ने रटौल के जन सेवा केंद्र संचालक से बच्चों के आधार कार्ड बनवाने को कहा। आरोप है कि जन सेवा केंद्र संचालक ने आधार कार्ड बनवाने के 10 हजार रुपए मांगे। रबी ने उसे रुपए दे दिए, लेकिन उसने आधार कार्ड नहीं बनाए। रुबी का आरोप है कि आधार कार्ड न बनने पर उसने पति के साथ केंद्र पर पहुंच कर उससे रुपये वापस मांगे, तो उसने उसके साथ अभद्रता की, साथ ही परिजनों को बुलाकर पति की पिटाई कराई। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया रूबी की शिकायत पर सोहेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...