फतेहपुर, मई 26 -- खखरेरु। थाना क्षेत्र के कुल्ली गांव में संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर महिलाओं से ठगी का आरोप लगा है। गांव निवासी रेखा देवी, सोनी देवी और गायत्री देवी ने आरोप लगाया कि ग्राहक सेवा केंद्र संचालक खातों में जमा कराने के नाम पर उनसे धनराशि ली, लेकिन खाते में पैसा नहीं पहुंचा। पीड़ितों के अनुसार रेखा देवी ने 1.26 लाख, सोनी देवी ने 1.05 लाख और गायत्री देवी ने 35 हजार रुपये जमा कराने के लिए दिए थे। शुरुआत में संचालक बहाने बनाता रहा, लेकिन बाद में केंद्र बंद कर फरार हो गया। महिलाओं ने बताया कि रुपये जमा होने की कोई वैध रसीद भी नहीं दी गई। दो दिन पहले भी इसी संचालक के खिलाफ अन्य महिलाओं ने शिकायत की थी। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्ता...