शाहजहांपुर, मार्च 7 -- हरदोई रोड स्थित लालबाग चौढेरा में मामूली विवाद के बाद जन सेवा केंद्र संचालक के घर पर हमला और फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग तमंचा लहराते दिख रहे हैं। हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के लालबाग चौढेरा निवासी सूरज तिवारी दिल्ली में जन सेवा केंद्र संचालित करते हैं। वह होली पर घर आए हुए थे। आरोप है कि होली के दिन वह कार से घर जा रहे थे, तभी रास्ते में बाइक लहराकर चल रहे कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद छह-सात लोग उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने सूरज, उनके पिता कमलेश तिवारी, मां सुमन तिवारी और बहन चांदनी तिवारी को लाठी-डंडों से पीट दिया।पी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.