जन सेवा केंद्र पर बुलाकर युवक को बुरी तरह पीटा
मुरादाबाद, मई 13 -- नगर के मोहल्ला ठाकुरान वारसी मस्जिद के रहने वाले अरमान अली ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसके घर के पास गुलफाम पुत्र इसरार जनसेवा केंद्र की दुकान चलता है। 11 मई को उसे गुलफाम ने 11 बजे आवाज देकर अपनी दुकान पर बुलाया। वह गुलफाम की दुकान पर गया, तो पहले से ही बैठे मोहम्मद उमर, सोहेल व दुकानदार गुलफाम ने उसे घेर लिया और गाली गलौज करने लगे, जब मना किया तो उन्हें लात घूंसो व लोहे की रॉड से पीटा, जिससे उसके खुली व गुम चोटें आई। उन्होंने वहां से किसी तरह भाग कर जान बचाई। तहरीर के बाद पुलिस ने सभी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- जन सेवा केंद्र पर बुलाकर युवक को बुरी तरह पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.