रायबरेली, अप्रैल 9 -- जगतपुर, संवाददाता। चार ग्राम पंचायत बैरीहार हथकुई हरदीटीकर तिवारीपुर में बना जन सुविधा केंद्र शोपीस बनकर रह गया है। गांव के लोगों को कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। मूलभूत सुविधा जन्म, मृत्यु, परिवार रजिस्टर व ग्राम पंचायत के अन्य अभिलेखों के लिए विकास खंड के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। प्रशासनिक उदासीनता के चलते इन सहज जन सुविधा केंद्र में किसी की नियुक्ति नहीं की गई है। जिस गांव के लोगों को 10 से 12 किलोमीटर विकास खंड मुख्यालय जाकर जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र लेना पड़ता है। लाखों रुपए की लागत से अन्नपूर्णा भवन के साथ एक कमरे का जन सुविधा केंद्र का निर्माण एक वर्ष पूर्व कराया गया था। अभी तक इसका संचालन नहीं शुरू किया गया है। यह शोपीस बनकर रह गया है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है, ग्रामीण लीलावती, किरन, यशोदा, पिंकी ने बताया ...