मैनपुरी, मार्च 18 -- प्रदेश शासन द्वारा नगर पंचायत किशनी में माधवी चौहान, रमाकांत मिश्रा और देवेंद्र श्रीवास्तव को सभासद मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मनोनयन की सूचना मिलते ही समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बुधवार को नगर के एमडी रिसॉर्ट पर युवा उद्योगपति विक्रम प्रताप उर्फ विक्की चौहान द्वारा तीनों मनोनीत सभासदों का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इन अनुभवी चेहरों के आने से नगर के विकास कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी। मनोनीत सभासदों ने नेतृत्व का आभार जताते हुए संकल्प लिया कि वे नगर की स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था में सुधार करेंगे। सड़क निर्माण और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देंगे। जनता की समस्याओं का निस्तारण पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.