छपरा, अप्रैल 6 -- छपरा, एक संवाददाता। जन सुराज पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत आनंद मोहन सिंह को सारण जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने रविवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा है कि राज्यभर में संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया जारी है जिसके तहत नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...