नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे की इस मुलाकात के सियासी हलकों में कई मायने निकाले जा रहे हैं। प्रियंका ने मुलाकात के सवाल को यह कहते हुए टाल दिया कि यह भी कोई खबर है। कांग्रेस और जन सुराज पार्टी की तरफ से इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट के तौर पर पेश किया जा रहा है। पर, रणनीतिकार मानते हैं कि दोनों नेताओं के बीच वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित कई राज्यों के चुनावों को लेकर चर्चा हुई है। चुनाव रणनीतिकार के तौर पर प्रशांत किशोर वर्ष 2016 के पंजाब चुनाव में कांग्रेस को जीत दिला चुके हैं। इसके साथ वर्ष 2017 के उत्तर प्रदेश चुनाव में उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.