कटिहार, मार्च 9 -- कटिहार। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिरचाईबाड़ी स्थित जिला जन सुराज पार्टी के कार्यालय में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजन किया गया। जन सुराज पार्टी के संस्थापक सदस्य सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि 8 मार्च 2026 को पार्टी कार्यालय में एक समारोह में महिलाओं उनके द्वारा समाज में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिमा तमांग, सीमा पूर्वे, तहसीम फातमा, गजाला खातून, निर्मला देवी, अनिला कुमारी, पम्मी चौधरी, लख्खी मजूमदार आदि शामिल थी। फोटो कैप्शन। कटिहार- 29 महिला सम्मान समारोह में मौजूद महिलाएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...