मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता विधान परिषद चुनाव में जन सुराज को जोरदार झटका लगा है। प्रत्यशी घोषित होने के अगले दिन ही भूषण कुमार झा ने टिकट लौटा दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव वे स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में लड़ेंगे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: स्नातक चुनाव जीतने पर देंगे 10 हजार नौकरी : प्रशांत किशोरभूषण कुमार झा की घोषणा शुक्रवार को प्रेस बयान जारी करते हुए भूषण कुमार झा ने कहा कि माड़ीपुर के एक होटल में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की तरफ से एक सभा आयोजित की गई थी। जिसमें मुझे बतौर तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी के रूप में आमंत्रित किया गया था। मुझे अपना विचार रखने के लिए कहा गया। जब मैंने बोलना शुरू किया तो बैठक में मौजूद मेरे शिक्षक साथी मेरी बा...