मधुबनी, नवम्बर 8 -- मधुबनी,नगर संवाददाता। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में आज मधुबनी की सात विधानसभाओं में रोड शो के माध्यम से जनसंपर्क किया। सभी विधानसभाओं में जन सुराज पार्टी के स्थानीय उम्मीदवार भी प्रशांत किशोर के काफिले के साथ मौजूद रहे। शनिवार की सुबह मधुबनी के लौकहा स्थित नरहैया चौक से उनके भव्य रोड शो और जनसंपर्क अभियान की शुरुआत हुई। इसके बाद उनका काफिला फुलपरास विधानसभा के खोपा चौक, झंझारपुर के थाना चौक, बाबू बरही के सतघारा, मिर्जापुर बाजार होते हुए खजौली के जयनगर पहुंचा। इस दौरान पूरे रास्ते प्रशांत किशोर के काफिले के साथ बड़ी संख्या में समर्थक जुड़ते रहे। खजौली से निकलकर प्रशांत किशोर का काफिला बेनीपट्टी विधानसभा के कलुआही बाजार होते बिस्फी के रहिका बाजार पहुंचा। बेनीपट्टी विधानसभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.