सासाराम, जून 4 -- परसथुआ, एक संवाददाता। जन सुराज की क्षेत्रीय इकाई की बुधवार को आयोजित बैठक में कथित टेंडर घोटाले एवं उसके मुख्य आरोपी रिशु श्री के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए जन सुराज के प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक कुमार ने आरोप लगाया कि इस घोटाले में शामिल आईएएस अधिकारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले के कथित संरक्षकों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए, तभी दोषियों को उचित सजा मिल सकेगी। वक्ताओं ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की पूर्व की घोषणाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य की एनडीए सरकार सुशासन का दावा करती रही है। यह भी पढ़ें- अवैध लेनदेन में कोडिंग, फाइल में हेराफेरी कर टेंडर फिक्सिंग; रिशुश्री के कारनामों के नए-नए खुलासे लेकिन पिछले कई वर्षों में भ्रष्टाचार और अ...