खगडि़या, जनवरी 6 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि हमें धैर्य बनाए रखना है और चुनावी हार से हताश नहीं होना है। जन सुराज एक विचार है, और इस विचार को जनता के बीच निरंतर संवाद के माध्यम से और मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह बातें पार्टी के जिला पर्यवेक्षक किशोर कुमार ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए सोमवार को शहर के आवास बोर्ड स्थित जिला कार्यालय में कही। उन्होंने कहा कि वे संगठित होकर जनता के बीच सक्रिय रहें और जन सुराज की नीतियों एवं उद्देश्यों को मजबूती से आगे बढ़ाएं। नई सरकार बनने बाद सरकार के कार्यपद्धति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। नई बोतल में पुरानी शराब जैसा हीं है। न स्कूल में पढ़ाई न अस्पताल में दवाई न खेत में सिंचाई है। बैठक में प्रदेश से नियुक्त जिला पर्यवेक्षक किशोर कुमार के अलावा रामप्रवेश यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष विनय कुमार वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.