जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के लिए पेटी भरकर वोट मांग रहे JDU विधायक अनंत सिंह
पटना, अक्टूबर 3 -- बिहार विधान परिषद चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) की अंतर्कलह सड़क पर खुलकर दिख रही है। पटना के मोकामा से जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक एमएलसी सीट से प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार शुरू कर दिया है। अनंत सिंह ने शनिवार को नवादा जिले में आशीर्वाद यात्रा निकाली और मतदाताओं से अनुज को मतपेटी (बैलेट बॉक्स) भरकर वोट देने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि अनुज सिंह को इतना ज्यादा वोट दें कि नीरज कुमार (जेडीयू प्रत्याशी) की जमानत जब्त हो जाए। मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने शनिवार को नवादा जिले में आशीर्वाद यात्रा निकाली। उन्होंने रोड शो कर अनुज सिंह के लिए वोट मांगे। अनंत सिंह की आशीर्वाद यात्रा नवादा जिले में वारिसलीगंज से शुरू हुई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.