किशनगंज, मई 6 -- किशनगंज। जन सुराज पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की सूची बुधवार को जन सुराज मुख्यालय से जारी की गई। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अबू अफ़्फ़ान फारूकी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वहीं शोएब खान को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहम्मद गयासुद्दीन, सऊद आलम, शमीम अख्तर, मोहम्मद शहरयार, अशरफ रजा, मोहम्मद कबीरउद्दीन, शब्बीर आलम, असगर अली को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है । प्रदेश अध्यक्ष अबू अफ़्फ़ान फारूकी के ने कहा कि पार्टी के सांगठनिक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा और जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाया जाएगा। यह भी पढ़ें- सरफराज बने अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.