जन सुनवाई में 23 फरियादियों ने बतायीं अपनी समस्याएं
सीवान, मई 31 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। एसपी कार्यालय में शनिवार को जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 23 आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याएं व शिकायतें एसपी के सामने रखीं। जन सुनवाई के दौरान फरियादियों ने भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, पुलिस कार्रवाई से संबंधित शिकायतों सहित विभिन्न मामलों में अपनी समस्याओं से अवगत कराया। एसपी पूरन कुमार झा ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया गया कि प्राप्त शिकायतों के निष्पादन के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही संबंधित मामलों की जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जन सुनवाई का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित व पारदर्शी समाधान करना है, ताकि जनता व पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.