शाहजहांपुर, अप्रैल 22 -- शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में जन सुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के लोगों ने सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण और कर संबंधी समस्याएं रखीं। जन सुनवाई में कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस दौरान संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.