चम्पावत, मार्च 2 -- चम्पावत। चम्पावत में जन सुनवाई शिविर लगा। इस दौरान 29 शिकायतें दर्ज की गई। डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। चम्पावत कलक्ट्रेट में सोमवार को जन सुनवाई शिविर लगाया गया। इस दौरान कुल 29 शिकायतें दर्ज की गई। कांडा के लीलामणी भट्ट ने पेयजल कनेक्शन देने की मांग की। टनकपुर के त्रिभुवन राम ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...