जन सुनवाई में कई समस्याओं का हुआ निपटारा
मोतिहारी, फरवरी 17 -- गोविंदगंज। प्रखंड कार्यालय अरेराज में सोमवार को बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित की अध्यक्षता मे जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से तेरह फरियादी पहुंचे। वृद्धा पेंशन से संबंधित सात मामलों की सुनवाई की गई। जिसमें पारिवारिक पेंशन के नये आवेदन थे। केवाईसी से संबंधित मामलों का नष्पिादन किया गया। किसान फार्मर आईडी से संबंधित मामले को लेकर भी लोग सुनवाई में पहुंचे थे। खाता और नाम में सुधार किया गया। पारिवारिक पेंशन के लिए आधार में नाम का सुधार कर पेंशन नियमित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.