आजमगढ़, अप्रैल 15 -- आजमगढ़, संवाददाता। पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में बुधवार को एसएसपी डॉ. अनिल कुमार और सीओ सगड़ी अनिल कुमार वर्मा ने जन सुनवाई के दौरान पीड़ितों की फरियाद सुनी। सुबह से ही अपनी समस्या लेकर दर्जनों लोग पहुंचे थे। दोनों अधिकारियों ने आम जन की शिकायतों को गंभीरता से सुना। एसएसपी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...