जन-सुनवाई में आई 29 समस्याएं, एमडी ने कराया समाधान
मेरठ, मई 20 -- ऊर्जा भवन सभागार में मंगलवार को आयोजित संभव जन-सुनवाई कार्यकम में एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में मेरठ, गजरौला एवं बुलन्दशहर के उपभोक्ताओं की बिजली बिल एवं मीटर से संबंधित कुल 29 शिकायतें आईं। अधिकांश का मौके पर ही समाधान कराया गया। जन-सुनवाई में निदेशक वाणिज्य संजय जैन, निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन आशु कालिया, निदेशक तकनीकी एनके मिश्र, निदेशक वित्त स्वतंत्र कुमार तोमर ने भी उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनकर समाधान कराया। एमडी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन सुनवाई मे आए सभी प्रकरणों के निस्तारण की समय-समय पर मॉनीटरिंग की जाए। शेष लंबित शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए। यह भी पढ़ें- अचानक सेवामुक्त करने पर बिफरे पूर्व सैनिक, एमडी से की शिकायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.