गोरखपुर, फरवरी 26 -- उरुवा बाजार/हिन्दुस्तान संवाद। उरुवा नगर पंचायत में बुधवार को वार्ड संख्या पांच के पचोहा, कुरौली तथा चौदह के नकोझा में आयोजित जन सुनवाई चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों ने साफ सफाई, नाली, सड़क और पेयजल से संबंधित समस्याएं को उठाई। नगर अध्यक्ष रामफेर कन्नौजिया, प्रतिनिधि नवीन उर्फ मुन्ना सिंह ने सभी समस्याओं पर विचार करते हुए जल्द ही निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि नवीन उर्फ मुन्ना सिंह, अधिशाषी अधिकारी मनोज मिश्र, मंजीत सिंह, राहुल सिंह, पवन सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...