बाराबंकी, मार्च 13 -- बाराबंकी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति ने शुक्रवार को डीआरडीए गांधी सभागार में जनसुनवाई की। इस अवसर पर उन्होंने ने जनसुनवाई के दौरान पीड़ित महिलाओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई के दौरान उनके समक्ष कुल पांच शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने सभी मामलों में तात्कालिक समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं और बालिकाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से हर वर्ष मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है, ताकि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग और सशक्त बन सकें। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतों को हल्के में न लें, बल्कि गंभीरता से समयबद्ध कार्रवाई करें, जिससे पीड़ितों को न्याय के...