हाथरस, अप्रैल 24 -- हाथरस। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पतालों की व्यवस्थाओं तथा विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की है। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा व्यक्ति बीमार होने की अवस्था में ही अस्पताल आता है। उन्होंने महिला पुरुष जिला अस्पताल/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र/हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों पर बैठने, पीने के पानी, प्रकाश तथा साफ सफाई के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सुनिश्चित करे कि पर्चा बनवाने तथा दवा लेने वाले काउंटर पर आवश्यक भीड़ न हो और लाइन न लगे। उन्होंने अस्पतालों में अनावश्यक पड़े निष्प्रोज्य सामान, निष्प्रोज्य वाहनों, निष्प्रोज्य भवनों का तत्काल निस्तारण कि...