महोबा, फरवरी 12 -- महोबा, संवाददाता। बुंदेलखंड विकास में अभी भी अति पिछड़ा है। वर्षो से यहां स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के लिए लोगों को महानगरों का सहारा लेना मजबूरी बना हुआ है। बुंदेलखंड की जनता को अपनी अगली पीढ़ी के भविष्य को लेकर पृथक राज्य की मांग का समर्थन करना चाहिए। जनता की मांग पृथक राज्य की हो। जन सहयोग से ही पृथक राज्य की मांग पूरी होगी। यह बात बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने आल्हा चौक मेंआयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही है। बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में पृथक राज्य की मांग को लेकर समूचे बुंदेलखंड में गांव-गांव पांव पांव यात्रा निकाली जा रही है। चौथे चरण की यात्रा जिले भर में घूमी। बुधवार को आल्हा चौक पहुंचे राजा बुंदेला ने जनता का अभिभावन स्वीकार करते हुए कहा कि वीर भूमि का इतिहास गौरवशाली है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.