किशनगंज, जून 16 -- पोठिया निज संवाददाता मंगलवार को आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से पोठिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में तीन दिवसीय सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। बीडीओ मो. आसिफ की देखरेख में 16 से 18 जून तक चलने वाले इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में आपूर्ति विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, जीविका, सहकारिता, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, वृद्धा पेंशन, अंचल कार्यालय से जुड़े कार्य सहित कई विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मी लोगों की शिकायतें सुनने और योजनाओं की जानकारी देने में जुटे रहे। यह भी पढ़ें- मढ़ौरा में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर शुरू युवाओं को रोजगार एवं शिक्षा से जोड़ने के लिए ...