जन सहभागिता से डेंगू पर होगा नियंत्रण
आजमगढ़, मई 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। सीएमओ कार्यालय सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर गोष्ठी हुई। हर रविवार, मच्छर पर वार अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर विचार विमर्श किया गया। एडिशनल सीएमओ डॉ. अब्दुल अजीज ने कहा कि डेंगू जैसी मच्छरजनित बीमारी से बचाव के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, कूलर, गमलों, पुराने टायरों, अन्य पात्रों में पानी जमा न होने देने से डेंगू के खतरे को काफी हद तक रोका जा सकता है। यह भी पढ़ें- हर रविवार, मच्छर पर वार, राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर डेंगू उन्मूलन की शपथडेंगू फैलाने वाले मच्छर डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश झा ने बताया कि डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ और रुके पानी में पनपता है। यहा मच्छर दिन में काटता है। इसलिए लोगों को पूरी बांह के कपड़े पहनने, मच्छररोधी उपाय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.