गाजीपुर, जनवरी 5 -- गाजीपुर, संवाददता। शहर के सकलेनाबाद स्थित कार्यालय पर सोमवार को कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष सुनील राम की मौजूदगी में संगठनात्मक समीक्षा के साथ-साथ एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की प्रगति, आगामी पंचायत चुनावों की रणनीति तथा मनरेगा मजदूरों के साथ ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर जमीनी स्तर पर संघर्ष और संवाद दोनों को मजबूत करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत स्तर तक सक्रिय होकर मनरेगा मजदूरों, ग्रामीण मतदाताओं और आम जनता के बीच पार्टी की नीतियों व अधिकारों की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दूबे ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.