खगडि़या, जनवरी 31 -- खगड़िया, नगर संवाददाता शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयेाजित जन समाधान दिवस के मौके पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 131 फरियादियों की शिकायतें डीएम नवीन कुमार ने सुनी। इस दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद, जीविका, अतिक्रमण, श्रम विभाग, राशन सहित अन्य विभागों से संबंधित मामलों पर फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याएं सुनाई। आवेदकों की शिकायतों पर डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मामले के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। इस दौरान बलुआही के अशोक कुमार ने डीएम को दिए आवेदन में कहा कि अनुकंपा के आधार पर अवैध नियुक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। वहीं शिकायतकत्र्ताओं ने अपने अपने समस्याओं से डीएम व संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया। डीएम ने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.