पाकुड़, मई 8 -- उपायुक्त पाकुड़ के निर्देशानुसार आमजनों के समस्याओं के निराकरण हेतु प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक जन समाधान दिवस का आयोजन किए जाने के आलोक में शुक्रवार को महेशपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में जन समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन समाधान दिवस कार्यक्रम में कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 03 आवेदन का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। जबकि 11 प्रक्रियाधीन रहे। प्राप्त आवेदनों में आपूर्ति विभाग से 05, आवास से संबंधित 04, जन्म-मृत्यु के 04 तथा जनगणना से संबंधित 01 आवेदन प्राप्त हुए। इस संबंध में जानकारी लेने पर बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार सप्ताह के दो दिन - मंगलवार एवं शुक्रवार को आयोजित किए जाने वाले जन समाधान दि...