गिरडीह, मार्च 15 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार नगर पंचायत के नव अध्यक्ष विनय संथालिया जीत के बाद नगर क्षेत्र का सघन दौरा कर लगातार जन समस्या से अवगत हो रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को गांधी चौक बस पड़ाव के पीछे मोहल्ले में जल जमाव की निकासी की समस्या को देखने पहुंचे। जहां मोहल्ला के पानी निकासी को लेकर योजना बनाने के लिए विभाग को निर्देशित किया। कहा कि एक बड़ी आबादी बस पड़ाव के पास बसी है और इस मोहल्ला में जल जमाव से मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है। जल जमाव से गंदगी फैल रही है। आवागमन में दिक्कत हो रही है। कहा कि मैं आज मोहल्ला में पहुंच कर देखा तो सही में जल जमाव से आम जन प्रभावित है। बहुत जल्द जल की निकासी को लेकर नगर पंचायत से योजना लेकर जल जमाव की समस्या का यहां हल किया जायेगा। साथ में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि नंदन साव शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.