रांची, जून 2 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे। कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिविर में राशन कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा, पेयजल, साइकिल वितरण, जमीन विवाद तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों को लेकर लोगों ने आवेदन दिया। शिविर में मौजूद अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की。 यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में 4044 आवेदनों में से 3304 का हुआ निपटारा ...