जन समस्या को लेकर पूर्व मंत्री ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गंगापार, जून 18 -- जन समस्या की प्रमुख समस्या को लेकर पूर्व मंत्री डॉ राकेश घर त्रिपाठी गुरुवार को समर्थकों के साथ हंडिया तहसील पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम आकांक्षा सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि हंडिया विधानसभा की जनता जन समस्या के प्रमुख मुद्दों से परेशान चल रही है। क्षेत्र की प्रमुख बरोत टेला तथा बिठौली जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर होकर टूट चुकी है जिस पर लोगों का चलना मुश्किल है। इतना ही नहीं क्षेत्र की ग्रामीण अंचल की सड़क टूटी पड़ी है तथा सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर नियमित नहीं बैठ रहे हैं, बिजली की आपूर्ति समुचित न होने से जनता परेशान है तथा विधानसभा में अराजकता बढ़ती जा रही है। इतना ही नहीं तहसील में राजस्व कर्मी क्षेत्र की जनता को परेशान कर रहे हैं जिस पर अंकुश लगाने की जरूरत है। कहा कि यदि जून तक समस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.