मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मुजफ्फरपुर, वसं। नगर विधायक रंजन कुमार ने डीएम सुब्रत कुमार सेन से उनके कार्यालय कक्ष में शनिवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं से जुड़ा एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। साथ ही उन समस्याओं की चर्चा डीएम से मुलाकात के क्रम में करते हुए समाधान का आग्रह किया। विधायक ने आम लोगों को हो रही सड़क, बिजली, जल निकासी और शहर की साफ-सफाई जैसी समस्याओं से डीएम को रूबरू कराया। इसकी क्षेत्रवार सूची सौंपते हुए अविलंब उनके निराकरण के उपाय पर भी चर्चा करते कार्रवाई किए जाने की मांग की। डीएम ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। विधायक ने कहा कि जनता की सुविधा और विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील होकर कार्य करने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.