जन समस्याओं पर संगठन बनाकर संघर्ष करने की जरुरत: राजेश
गिरडीह, अप्रैल 28 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। पूर्व जिप सदस्य एवं फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि जन समस्याओं पर संगठन बनाकर संघर्ष करने की जरूरत है। चितमाडीह पंचायत के चीनारास गांव में सोमवार को ग्रामीणों के साथ पार्टी कमेटी गठन को लेकर आयोजित बैठक के बाद फाब्ला नेता ने प्रेस रिलिज जारी कर उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि विभिन्न पार्टियों और प्रतिनिधियों ने जनता से सिर्फ वोट लेने का काम किया, लेकिन उनकी समस्याओं को बुनियादी रूप से हल नहीं किया। इसलिए अब जन समस्याओं को लेकर संगठन बनाकर संघर्ष करना ही एकमात्र विकल्प है। मौके पर स्थानीय लोगों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा और उसके कारणों पर विस्तार से चर्चा की।मौजूदा यह भी पढ़ें- झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक, प्रमंडलीय सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प व्यवस्था मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.