प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 9 -- प्रतापगढ़। राष्ट्रवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जन समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन डीएम को दिया। इसमें निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने, गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों को सरकार की ओर से आजीविका का साधन मुहैया कराने की मांग की गई है। इसके अलावा अनुसंधान, प्रशिक्षण परिषद की ओर से एक प्रदेश एक कोर्स की व्यवस्था सभी सरकारी और निजी स्कूलों में लागू करने, घरौनी की समस्या का समाधान करने आदि मांगों को प्रमुखता से शामिल किया गया है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष उमेश कुमार एडवोकेट आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.