मथुरा, अप्रैल 8 -- मथुरा। शहर में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों के मुआवजा व कर्ज माफी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जाते समय होली गेट चौराहे पर पुलिस ने उनको रोक दिया। पुलिस से तीखी नोकझोंक के बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम सुशील कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने बताया कि मथुरा में अचानक हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की पूरी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। महीनों की मेहनत और पूंजी से तैयार फसलें बर्बाद हो जाने से किसान गहरे आर्थिक संकट में हैं। पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा किसान अब पूरी तरह परेशान है और उसे तत्काल सरकारी सहायता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गंगा नहर व अपर केनाल की नहरें जलकुंभी व सिल्ट से भरी पड़ी हैं और सिंचाई विभाग द्वारा ...