रुडकी, अप्रैल 20 -- रुड़की, संवाददाता। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने सोमवार को रुड़की स्थित अपने कैंप कार्यालय पर जनता की समस्याएं सुनी। इनमें मुख्य रूप से बिजली, पानी, सड़क और राजस्व से जुड़े मामले शामिल रहे। मंत्री ने अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए कि जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करें। कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और हर व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- लापरवाही से योजना का लाभ नहीं मिला, होगी कार्रवाई यह भी पढ़ें- चम्पावत में जनता मिलन में उठी 59 शिकायतें यह भी प...