रामगढ़, मई 13 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में डीसी ऋतुराज की मौजूदगी में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन हुआ। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे आम नागरिकों से बारी-बारी मुलाकात कर उनकी शिकायतों को सुना। जनता दरबार में मुख्य रूप से पेंशन, सुचारू जलापूर्ति, भूमि सीमांकन (दखल दिहानी), सहित विभिन्न विकास कार्यों तथा सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए डीसी ने मौके पर ही संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त आवेदनों की जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निष्पादन करें। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में विभिन्न मामलों की सुनवाई, त्वरित ...