जन समस्याओं के निपटारे में बरतें तत्परता और पारदर्शिताः डीएम
मुंगेर, मई 29 -- मुंगेर, निज संवाददाता। समाहरणालय में शुक्रवार को 'जनता के दरबार में जिलाधिकारी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन सुनवाई सह जन संवाद के दौरान डीएम निखिल धनराज ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 16 फरियादियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना। मौके पर ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हर मामले में तत्परता और पारदर्शिता के साथ नियमसंगत कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए।
जनता दरबार में समस्याएँ जनता दरबार में संग्रामपुर के दीदारगंज निवासी पैक्स अध्यक्ष पोरस कुमार यादव ने शिकायत की कि पूर्व पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधक द्वारा अब तक संबंधित अभिलेख व उपस्कर उपलब्ध नहीं कराए गए हैं, जिससे काम में बाधा आ रही है। इस पर डीएम ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को तुरंत आगे की कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं, धीरेंद्र पासवान, अशोक पासवान औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.