हल्द्वानी, जनवरी 2 -- भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के पातलोट में शुक्रवार को जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा ने विभागीय अधिकारियों को शिविर में प्राप्त समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही करने को निर्देशित किया। शिविर में कौडार से पस्या लिंक मोटर मार्ग की खराब गुणवत्ता की शिकायत मिलने पर दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, ब्लॉक प्रमुख केडी रुवाली, उप जिलाधिकारी अंशुल भट्ट ने निरीक्षण किया। पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को समस्या जल्द दूर करने को कहा गया। इस दौरान कार्यक्रम में तहसीलदार मनीष बिष्ट, ग्राम प्रधान आशा मटियाली, भवन रूवाली, बलदेव चौहान, मनोज सुयाल, रमेश, खंड विकास अधिकारी देशराज, पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश कैड़ा आदि मौजूद रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.