मऊ, दिसम्बर 8 -- मऊ , संवाददाता। पुलिस अधीक्षक इलामारन ने सोमवार को थाना दक्षिण टोला का औचक निरीक्षण करके जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने थाने में बेहतर साफ-सफाई समेत जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश जारी किया। साथ ही साथ अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश जारी किया। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक इलामारन ने सोमवार की शाम को थाना दक्षिण टोला का औचक निरीक्षण करके जायजा लिया। एसपी ने थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, आर्डर बुक, भूमि विवाद रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, सीसीटीएनएस शाखा, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह बैरक आदि का गहनता के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों को समय से अभिलेखित करने को लेकर निर्देश जारी किया। साथ ही साथ गैंगस्टर, गुण्डा एक्ट में त्वरित का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.