जन समस्याओं का शीघ्र समाधान करे सरकार : आदित्य साहू
रांची, मई 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पानी व बिजली की संकट को लेकर भाजपा ने मंगलवार को जिला स्कूल मैदान, शहीद चौक से जिला समाहरणालय तक घड़ा फोड़ आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला समाहरणालय का घेराव कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में रांची महानगर, रांची पूर्वी एवं रांची पश्चिमी जिलों के हजारों की संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए और सड़कों पर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। यह भी पढ़ें- बिजली और पेयजल संकट को लेकर समाहरणालय के समीप प्रदर्शनपूर्व मुख्यमंत्री का बयान मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में भीषण जल संकट और लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है, जिसके चलते लोगों का आक्रोश अब खुलकर सड़कों पर दिखाई देने लगा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.